भारत को मिले स्थाई सीट, पश्चिम को नहीं: UNSC में भारत के समर्थन में खुलकर उतरा रूस
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका को अधिक प्रतिनिधित्व देने की वकालत की और जर्मनी, जापान को अतिरिक्त सीट देने का विरोध किया। मॉरीशस, पुर्तगाल और मार्शल आइलैंड्स ने भी भारत का समर्थन किया।