क्रीमिया पुल पर यूक्रेन के हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर 400+ ड्रोन और 110 से ज़्यादा मिसाइलें दागीं जिनमें 8 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हुए है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इसे अबतक के सबसे बड़े हमलों में से एक बताया। हमलों में ऊर्जा, रेलवे और लॉजिस्टिक्स से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।