रूस में दिवंगत अभिनेता-निर्देशक राज कपूर बेहद मशहूर थे और उनकी फिल्मों को वहां के दर्शक बहुत पसंद करते थे। राज कपूर की फिल्मों में नायक को अक्सर दबे हुए तबके का दिखाया जाता था जिससे रूस के दर्शक कपूर को 'गरीबों का नायक' मानते थे। बकौल रिपोर्ट्स, कपूर की फिल्म 'आवारा' की 6.40 करोड़ टिकटें रूस में बिकी थीं।