अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बताया है कि वह अपनी बेटी राहा के लिए एक डिजिटल मेमोरी बुक बना रही हैं जिसमें राहा की तस्वीरें-वीडियोज़ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जो भी विचार या फीलिंग्स आते हैं उन्हें वह हर महीने ई-मेल करती हैं। बकौल आलिया, जब राहा 15 साल की होंगी तब आलिया उन्हें ये यादें गिफ्ट करेंगी।