'तेजस्वी-प्रशांत किशोर साथ हो जाएं तो एनडीए का सफाया हो जाएगा', रोहिणी ने बताया फॉर्मूला
बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के साथ आने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आरजेडी और जन सुराज के वोट एकजुट हो जाएं तो बीजेपी-एनडीए सभी 8 सीटों पर हार सकती है। बकौल रोहिणी, बीजेपी को विपक्ष के बिखराव का फायदा मिला है।