inshorts

दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के 3 शूटर्स को किया अरेस्ट, कारोबारी के घर पर की थी फायरिंग

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के 3 शूटरों निखिल, शुभम और मोक्ष को रोहिणी से गिरफ्तार किया है। तीनों पर पीतमपुरा में कारोबारी साहिल जैन के घर फायरिंग का आरोप है जिसमें विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा का हाथ था। पुलिस ने उनके पास से 2 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक देसी कट्टा और 12 कारतूस बरामद किए।