inshorts

परिसीमन बिल को लेकर एनसीपी (शरद पवार) में सामने आई फूट

परिसीमन बिल को लेकर एनसीपी (एसपी) में मतभेद सामने आए हैं। रोहित पवार ने सुप्रिया सुले को पत्र लिखकर सांसदों से बिल के खिलाफ वोट डालने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि अस्वस्थता के कारण शरद पवार रणनीतिक निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं और ऐसे में बिल को समर्थन देने की चर्चा ने झटका दिया है।