रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने की आलोचना होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता शमा ने हटाया अपना पोस्ट
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने X से अपना वह पोस्ट हटा लिया है जिसमें उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 'मोटा' कहा था। इस पोस्ट को लेकर उनकी आलोचना होने लगी थी। शमा ने कहा था कि रोहित को अपना वज़न कम करने की ज़रूरत है। उन्होंने रोहित को भारत का अब तक का सबसे 'प्रभावहीन' कप्तान बताया था।