रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 महीने से अधिक समय बाद जड़ा छक्का

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को तीन महीने से अधिक समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्का लगाया। उन्होंने पिछली 10 अंतरराष्ट्रीय पारियों में कोई छक्का नहीं लगाया था। रविवार को कटक में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित ने 12 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 90 गेंदों पर 119 रनों की पारी खेली।