सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने पर पूर्व एमआई कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "धोनी भाई, शानदार आईपीएल करियर के लिए बधाई। इतने वर्षों में आपके साथ मैदान पर खेलना और यादें साझा करना मज़ेदार रहा।" दोनों ने अपनी-अपनी टीमों को 5-5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है।