महाराष्ट्र एनसीपी (अजित गुट) के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर कहा है, "राहुल गांधी को बूथ स्तर (चुनाव प्रक्रिया) का ज्ञान नहीं है और उनके बयान बहुत बचकाने हैं।" उन्होंने कहा, "मतदाता इतने जानकार हैं कि वे 'इंडिया ब्लॉक' और राहुल द्वारा गढ़े जा रहे विमर्श को समझ सकते हैं।"