'अभी नहीं रोका गया तो ऐसा फिर होगा', राहुल के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च के विरोध में करीब 200 वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन (SCBA) को ज्ञापन सौंपा है। वकीलों ने कहा है कि यदि अभी नहीं रोका गया, तो भविष्य में दूसरे प्रभावशाली लोग भी भीड़ जुटाकर कोर्ट में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह न्यायिक स्वतंत्रता के लिए खतरनाक है।