राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के साथ हज़ारों लोगों ने सुप्रीम कोर्ट तक किया मार्च
चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष के अन्य सांसदों और हज़ारों लोगों के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव व AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा भी राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मार्च में शामिल हुईं।