केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी की 'कॉम्प्रोमाइज़्ड पीएम' वाली पोस्ट के बाद कांग्रेस से 4 सवाल पूछे हैं। रिजिजू ने पूछा, "1962 में चीन ने मेरे गांव पर कब्जा कर लिया था। क्या कांग्रेस इसके लिए माफी मांगेगी? कांग्रेस ने भारत को एक गरीब देश बनाए रखा। ऐसा क्यों? भारत को सपेरों का देश क्यों कहा जाता था?"