राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया मदारी, कहा- उनकी मां ने नागरिकता लेने से पहले वोट कैसे डाला?
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल विपक्ष के नेता नहीं बल्कि मदारी हैं। उन्होंने सोनिया गांधी पर भी आरोप लगाते हुए पूछा कि उन्होंने 15-साल तक भारतीय नागरिकता क्यों नहीं ली और नागरिकता के बिना वोट कैसे दिया?