राहुल गांधी ने IPS अधिकारी पूरण कुमार की आत्महत्या पर दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या को लेकर कहा है, "यह आत्महत्या उस गहराते सामाजिक ज़हर का प्रतीक है जो जाति के नाम पर इंसानियत को कुचल रहा है।" उन्होंने कहा, "एक आईपीएस अधिकारी को जाति के कारण अत्याचार सहने पड़ें तो सोचिए आम दलित किन हालात में जी रहा होगा।"