राहुल गांधी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामना, अच्छी सेहत की कामना की
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "उनके अच्छे स्वास्थ की कामना करता हूं।" इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी आज 75 साल के हो गए हैं।