राहुल गांधी ने की निकोबार में स्कूबा डाइविंग, बोले- इतनी खूबसूरती के नष्ट होने का सोचकर परेशान था
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार के तट के पास कोरल रीफ्स के बीच स्कूबा डाइविंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने कहा, "मैं थोड़ा परेशान था कि इतनी खूबसूरती नष्ट होने वाली है। मुझे लगा कि अधिक से अधिक लोगों को इसका अनुभव करना चाहिए।" ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर उन्होंने यह बात कही।