कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप है कि लद्दाख के लोग, संस्कृति और परंपराएं बीजेपी-आरएसएस के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा, "लद्दाख के लोगों ने आवाज़ उठाई...बीजेपी ने जवाब में 4 युवकों की हत्या कर दी और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को जेल में डाल दिया। उन्होंने कहा, "लद्दाख को आवाज़ दो, उन्हें छठी अनुसूची दो...हत्या, हिंसा व धमकियां बंद करो।"