राहुल गांधी ने कहा- महाराष्ट्र में 5 महीने में 39 लाख मतदाता बढ़े; EC ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत और एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच 5 महीनों में 39 लाख मतदाता बढ़े। चुनाव आयोग ने कहा कि वह इसका पूर्ण तथ्यात्मक और प्रक्रियात्मक मैट्रिक्स के साथ लिखित रूप में जवाब देगा।