राहुल गांधी ने कहा- हम इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं; BJP नेता नड्डा ने दी प्रतिक्रिया
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'हम बीजेपी और आरएसएस से ही नहीं, इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। नड्डा ने कहा, "कांग्रेस का इतिहास भारत को कमज़ोर करने वाली ताकतों को बढ़ावा देने का रहा है। उनके सत्ता के लालच ने देश की एकता और अखंडता से समझौता किया।