INDIA गठबंधन मार्च में बैरिकेड्स पर चढ़कर राहुल ने लहराया तिरंगा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक निकाले गए INDIA-गठबंधन के विरोध मार्च में बैरिकेड्स पर चढ़कर तिरंगा लहराया जिसका वीडियो समाने आया है। गौरतलब है कि पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया गया जिसके बाद विपक्षी सांसदों ने वहीं विरोध शुरू कर दिया।