राहुल गांधी ने बिहार में तालाब में छलांग लगाकर पकड़ी मछली, सामने आया वीडियो

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह चुनाव प्रचार के दौरान बेगूसराय में तालाब में कूदकर स्थानीय लोगों संग पारंपरिक तरीके से मछली पकड़ते दिखे। उनके साथ कन्हैया कुमार और मुकेश सहनी भी मौजूद थे। कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'राहुल ने मछुआरों से उनके काम की चुनौतियों पर बातचीत की।'