लोकसभा में नेता विपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय बजट 2025-26 पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा, "यह गोली के घाव पर पट्टी लगाने जैसा है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच हमारे आर्थिक संकट के हल के लिए लीक से हटकर कुछ करने की ज़रूरत थी लेकिन विचारों के मामले में यह सरकार दिवालिया है।"