मोदी-शाह, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत ने देशद्रोह किया, कोई नहीं बचेगा: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, RSS प्रमुख मोहन भागवत और CEC ज्ञानेश कुमार पर ‘वोट चोरी’ के जरिए लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च के दौरान रोके जाने पर धरने पर बैठे राहुल ने कहा कि इन सभी ने ‘देशद्रोह’ किया है और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।