राहुल गांधी ने महिला दिवस पर गुजरात में महिलाओं संग खाया 'बाजरा पिज़्ज़ा', सामने आया वीडियो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को अहमदाबाद (गुजरात) में महिलाओं के साथ 'बाजरा पिज़्ज़ा' खाया जिसका वीडियो सामने आया है। राहुल ने कहा कि उन्होंने पहली बार 'बाजरा पिज़्ज़ा' खाया है जो बेस्ट है। इस दौरान राहुल महिलाओं के साथ हंसी-मज़ाक करते हुए नज़र आए और उनसे अपनी बहन प्रियंका गांधी का भी ज़िक्र किया।