inshorts

राहुल गांधी ने सुनाया सोनिया-राजीव की लड़ाई का किस्सा, फोन पर कैप्टन अमरिंदर सिंह भी थे मौजूद

राहुल गांधी ने अपने माता सोनिया गांधी और पिता राजीव गांधी के बीच हुई एकमात्र लड़ाई का किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया, "उस समय...पापा कैप्टन अमरिंदर सिंह (पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री) से फोन पर बात कर रहे थे...और मां कुछ कहना चाह रही थीं...बार-बार उनके बोलने पर पापा नाराज़ हो गए।" यह सुनकर सोनिया और अमरिंदर सिंह हंसने लगे।