छात्राओं से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से शादी और स्किनकेयर को लेकर सवाल पूछे गए। शादी पर राहुल ने कहा कि वह अभी पार्टी के काम में व्यस्त हैं। स्किनकेयर को लेकर उन्होंने बताया कि वह सिर्फ पानी से अपना चेहरा धोते हैं। इस दौरान उन्होंने अपना चर्चित 'खत्म, टाटा, बाय-बाय' मीम भी रीक्रिएट किया।