राहुल गांधी समेत 7 विपक्षी सांसदों को पाक उच्चायोग ने भेजे आम: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान उच्चायोग ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत 7 विपक्षी सांसदों को आम भेजे हैं। इन सांसदों में कांग्रेस से शशि थरूर, सपा से राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, सपा सांसद इकरा चौधरी, ज़ियाउर्रहमान बर्क, मोहिबुल्ला नदवी व अफज़ाल अंसारी शामिल हैं। इसपर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा, "पाकिस्तान के साथ इनके नापाक रिश्ते हैं।"