गिग वर्कर की स्कूटी पर राहुल गांधी ने की सवारी, रैली का वीडियो आया सामने

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शनिवार को हैदराबाद (तेलंगाना) में गिग वर्कर्स की बाइक रैली में शामिल हुए और एक गिग वर्कर की स्कूटी पर पीछे बैठकर रैली में निकले। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। रैली में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद रहे। गिग वर्कर्स के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर रैली आयोजित की गई थी।