inshorts

राहुल घुसपैठियों के वोट की वकालत करते हैं: नितिन नवीन

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने तेलंगाना के करीमनगर में 'सेव डेमोक्रेसी' पदयात्रा में राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल घुसपैठियों के वोट की वकालत करते हैं और देश-विदेश में भारत का अपमान करते हैं। उन्होंने साथ ही तेलंगाना कांग्रेस सरकार की 'उलटी गिनती' शुरू होने का दावा किया।