राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली इस टीम की कप्तानी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अनवय को वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम का कप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट देहरादून में 9 से 17 अक्टूबर तक खेला जाएगा। 16-वर्षीय अनवय ने हाल ही में अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में 459 रन बनाकर लगातार दूसरे साल कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का अवॉर्ड जीता है।