राहुल ने कहा- मायावती BJP से लड़ने से पीछे हटीं; मायावती ने किया पलटवार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को रायबरेली (यूपी) में बीएसपी प्रमुख मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीजेपी से लड़ाई में पीछे हटीं। उन्होंने कहा, "हम चाहते थे बहनजी हमारे साथ बीजेपी के खिलाफ लड़ें लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।" इसपर मायावती ने कहा कि जहां कांग्रेस कमज़ोर है वहां गठबंधन की बात करना 'दोहरा चरित्र' है।