राहुल ने खुद ही अपना माइक बंद किया, फिर बोले- मुझे बोलने नहीं दिया गया: अमित मालवीय
भाजपा नेता अमित मालवीय ने पेपर लीक विरोधी विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को "ड्रामेबाज़" बताया। मालवीय ने कहा कि राहुल का माइक चालू था, फिर भी वह कहते रहे कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा, "जैसे ही अध्यक्ष ने बताया कि उनका माइक चालू है, राहुल ने खुद उसे बंद कर दिया।''