राहुल ने जगलाल चौधरी की जयंती पर उनको कहा जगत चौधरी, नेताओं ने करवाया सही

बिहार के पूर्व मंत्री और दलित नेता जगलाल चौधरी की 130वीं जयंती में पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संबोधन में उन्हें गलती से जगत चौधरी कह दिया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। राहुल द्वारा संबोधन में कई बार जगलाल चौधरी को जगत चौधरी कहने पर दर्शक दीर्घा में बैठे कांग्रेस नेता ने उन्हें सही करवाया है।