राहुल ने पकड़ी डीके की कॉलर? वीडियो शेयर कर भड़के हिमंत, पूछा- कर्नाटक के नेता ये अपमान सहेंगे?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक वीडियो शेयर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। वीडियो में राहुल गांधी दिल्ली में विपक्षी मार्च के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का कॉलर खींचते हुए दिख रहे हैं। हिमंत ने इसे सार्वजनिक अपमान बताते हुए सवाल किया कि क्या कर्नाटक के नेता इसे स्वीकार करेंगे?