inshorts

राहुल ने तेजस्वी को बिहार CM पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया, मन में तकलीफ होगी: चिराग

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव की 'बिहार अधिकार यात्रा' के बीच कहा है, "कांग्रेस से इनको (तेजस्वी यादव) सम्मान नहीं मिला।" चिराग ने कहा, "तेजस्वी तो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने चले गए थे, फिर भी वो इन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं कर गए। ऐसे में स्वाभाविक है कि इनके (तेजस्वी) मन में तकलीफ होगी।"