कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिता राजीव गांधी का 7 फरवरी 1990 को लिखा पत्र साझा किया है। पत्र किशोर आजवानी के नाम था। राहुल ने कहा, "मेरे पिता ने मुझे हर जीव के साथ प्रेम-सम्मान से पेश आना सिखाया।" राजीव ने पत्र में लिखा था, "जिसके मन में सहानुभूति और सद्भावना हों, वह कभी महत्वहीन नहीं हो सकता है।"