राहुल ने विदेश में चीन का नाम लेकर भारत के लोकतंत्र पर दिया बयान, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कोलंबिया में कहा है कि भारत के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और यह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा, "हम चीन की तरह लोगों को दबा नहीं सकते हैं।" बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, "राहुल गांधी एक बार फिर लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा जैसा व्यवहार कर रहे हैं।"