कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से हालिया मुलाकात का वीडियो X पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "परिवार के हताशा से भरे एक-एक शब्द को ध्यान से सुनिए। ये लोग आज भी दहशत में हैं। इनकी स्थिति इस बात की पुष्टि करती है कि दलितों को न्याय मिलना बेहद मुश्किल हो गया है।"