कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर दिल्ली एम्स की सुविधाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, "मरीज़ों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की ज़रूरत है।" उन्होंने आगे कहा, "उम्मीद करता हूं कि मेरे पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री इसका हल निकालेंगे।"