राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिए जाने के बाद थाने पहुंचीं सोनिया गांधी
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं। इससे पहले कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद इसी थाने में लाया गया था। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की है।