कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर बीजेपी के आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल देश की वास्तविक स्थिति दुनिया के सामने रख रहे हैं। बकौल च्वहाण, इसमें देश को बदनाम करने जैसी कोई बात नहीं। चव्हाण ने कहा कि राहुल विपक्ष के नेता हैं और दुनिया उनका नज़रिया जानना चाहती है।