कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हैदराबाद में भारत समिट-2026 को संबोधित करते हुए बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में पिछले एक दशक से 'फासीवादी' व्यवस्था हावी है और ऐसे लोग चिल्लाते हैं लेकिन सुनते नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 के बाद से भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों को कमज़ोर किया गया।