हरियाणा के रोहतक में बुधवार रात 12:30 बजे मिलन ढाबे पर 5 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 4 युवकों की हत्या कर दी। वारदात पुलिस चौकी से महज 50 कदम दूर हुई। मृतकों में रिंकू, विनित, गंजू और हिमांशु शामिल हैं। गैंगवार की आशंका, पुलिस जांच जारी है।