'रंग दे बसंती' के बाद निर्माताओं ने कहा 'वह गायब हो गया, वह खत्म हो गया': कुणाल कपूर

ऐक्टर कुणाल कपूर ने कहा, "रंग दे बसंती (2006) की रिलीज़ के कुछ दिनों बाद (फिल्म निर्माताओं) ने मेरे बारे में कहा था, 'वह गायब हो गया है, वह खत्म हो गया है'।" बकौल ऐक्टर, "और अब, बहुत सारे फिल्म निर्माता मुझे फोन करके कहते हैं कि 'आप इतने दिलचस्प अभिनेता हैं, हम आपके साथ और अधिक काम करना चाहेंगे'।"