रकुल प्रीत ने वॉशिंगटन डीसी में कपिल देव व सदगुरु के साथ खेला गोल्फ, शेयर किया वीडियो

ऐक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कपिल देव व योगगुरु जग्गी वासुदेव (सदगुरु) के साथ गोल्फ खेल रही हैं। रकुल ने लिखा, "वॉशिंगटन डीसी में...एटीए (अमेरिकन तेलुगु असोसिएशन) सम्मेलन की इससे बेहतर शुरुआत क्या हो सकती है।" रकुल हाल ही में 'रनवे 34' फिल्म में नज़र आई थीं।