रक्षा मंत्री ने सीमा पर भारतीय व चीनी सैनिकों की झड़प को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर तवांग सेक्टर में 9 दिसंबर को भारतीय व चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सीडीएस जनरल अनिल चौहान, आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे और एनएसए अजित डोभाल शामिल हुए। मामले पर राजनाथ आज संसद में बयान देंगे।