दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने अभिनेता शाहरुख खान की काम करने की ऊर्जा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि शाहरुख में गजब का टैलेंट और एनर्जी है। रोजाना 80 सिगरेट पीने के बावजूद उनमें इतनी ऊर्जा कैसे रहती है, यह उनकी समझ से परे है। उन्होंने शाहरुख की तुलना अमिताभ बच्चन से भी की।