भारत के 56वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को सिनेमा में 50 वर्ष पूरे करने पर सम्मानित किया जाएगा। यह महोत्सव गोवा में 20-28 नवंबर के बीच आयोजित होगा। इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में 81 देशों की 240 से अधिक फिल्में प्रदर्शित होंगी जिसमें 13 वर्ल्ड प्रीमियर, 4 इंटरनैशनल प्रीमियर और 46 एशियन प्रीमियर शामिल हैं।